संत गाडगे महाराज जयंती सादगी से मनाई गई, सपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

- अखिलेश अग्रहरि
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि संत गाडगे महाराज की सामाजिक न्याय, स्वच्छता और शिक्षा में विशेष रुचि थी। उन्होंने अपना पूरा जीवन दलितों और पीड़ितों की सेवा के लिए समर्पित कर दिया। अपने कीर्तनों के माध्यम से उन्होंने पाखंड और अंधविश्वास पर लगातार प्रहार किया तथा समाज सुधार का संदेश दिया। उन्होंने विद्यालयों, धर्मशालाओं, अनाथालयों और आश्रमों की स्थापना कर जरूरतमंदों के उत्थान का कार्य किया।
अखिलेश यादव ने कहा कि संत गाडगे महाराज मायामोह से दूर रहकर दरिद्र नारायण की सेवा को ही मानव सेवा मानते थे। वे पिछड़ों, दलितों और गरीबों के सच्चे मसीहा थे। हाथ में झाड़ू लेकर उन्होंने समाज को स्वच्छता और सेवा का संदेश दिया, इसी कारण उन्हें स्वच्छता का जनक भी कहा जाता है।
स्वच्छता अभियान के प्रणेता और सामाजिक समरसता के प्रतीक संत गाडगे महाराज की जयंती आज राजधानी लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय सहित प्रदेश के सभी जनपदों में सादगी के साथ मनाई गई। पार्टी कार्यालय में संत गाडगे महाराज के चित्र पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल और पूर्व सांसद अरविंद कुमार सिंह ने भी पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।
कार्यक्रम में मलिहाबाद विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी सोनू कनौजिया, समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मणींद्र मिश्र, समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा, वरिष्ठ नेता विजय सिंह यादव, डॉ. भूपेंद्र दिवाकर, किसान नेता तेजिंदर सिंह बिर्क, अतुल शुक्ला, राम धीरज साहनी, देवी प्रसाद कनौजिया, श्रवण कन्नौजिया, अमरजीत महाराजगंज, अश्वनी यादव, सुनील चौधरी, डॉ. हरिश्चंद्र सिंह, जीतेंद्र साहनी, हेम सिंह यादव, सचिन कुमार यादव, अमित यादव (उत्तराखंड), शोराब अली, शिवम, यशपाल यादव, विपिन कुमार यादव, उपेंद्र कुमार सिंह, शिवपाल सिंह, राकेश सिंह, श्यामधर यादव, धनपाल यादव, जयपाल, विकास चौधरी, अनुज, सुनील, राजेश गुप्ता, मारकंडेय पटेल, रामकैलाश कन्नौजिया, अभिषेक यादव, सनी कुमार, दीपक, लालजी यादव, प्रवीण दिवाकर, हरीश धोबी वाला, बहरेंची प्रेमी, कुमार यादव, संदीप यादव, जगनू, अंगद यादव, मोती यादव, करूणेश कन्नौजिया, सत्यम यादव, अभिषेक यादव सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



