NEWSUttar Pradesh

कानपुर में RSS का होली मिलन समारोह, रंगों के साथ दिखा उत्साह और सामाजिक सद्भाव

  • ऋषभ कुमार

कानपुर नगर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) कानपुर विभाग द्वारा विक्रमजीत सिंह सनातन धर्म कॉलेज मैदान में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने हर्षोल्लास और उत्साह के साथ एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली का पर्व मनाया।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने होली के पावन पर्व को सामाजिक सद्भाव, आपसी प्रेम और भारतीय संस्कृति की समृद्ध परंपराओं का प्रतीक बताया। समारोह के दौरान सभी ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं देते हुए सौहार्द और एकता का संदेश दिया।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, सुप्रसिद्ध गायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कानपुर प्रांत के संघचालक भवानी भीख, प्रांत प्रचारक श्रीराम, कानपुर विभाग के संघचालक डॉ. श्याम बाबू गुप्ता तथा विभाग प्रचारक बैरिस्टर जी सहित अनेक स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सभी अतिथियों और स्वयंसेवकों ने मिलकर रंगों के इस पावन उत्सव को स्नेह, सौहार्द और राष्ट्रीय भावना के साथ मनाया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्वयंसेवक और गणमान्य लोग मौजूद रहे, जिससे पूरा वातावरण उत्सवमय हो गया।

Related Articles

Back to top button