NEWSUttar Pradesh
खत्री सभा के होली मिलन समारोह में शामिल हुए पूर्व विधायक अजय कपूर

- अंकित बाजपेई
कानपुर नगर। खत्री सभा कानपुर द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में पूर्व विधायक अजय कपूर ने कोऑपरेटिव इस्टेट के चेयरमैन विजय कपूर के साथ मुख्य रूप से शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने समारोह में उपस्थित सभी आगंतुकों को होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

पूर्व विधायक अजय कपूर ने आयोजन के लिए खत्री सभा के पदाधिकारियों और आयोजकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में आपसी भाईचारे और सौहार्द को मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम में गीता टंडन कपूर, मूलचंद सेठ, श्याम नारायण कपूर, नवीन खन्ना, सुरेश चंद्र मेहरोत्रा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की खुशियां साझा कीं।



