NEWSUttar Pradesh

नजरिया बदले, शहर बदल जाएगा”: डॉ. सिधांशु राय ने रखा नए कानपुर का विजन

“मैं हूं कानपुर” अभियान से शहर को नई पहचान देने की पहल शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और संस्कृति के समन्वय से ही बनेगा नए कानपुर का मार्ग

  • दिव्या पाण्डेय

कानपुर नगर। काकादेव स्थित हैप्पीनेस सेंटर में ‘मुस्कुराए कानपुर’ द्वारा आयोजित “कानपुर की बात” कार्यक्रम में शहर के विकास को लेकर व्यापक चर्चा हुई, जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. सिधांशु राय ने अपने विचारों से सभी का ध्यान आकर्षित किया।

डॉ. सिधांशु राय ने कहा कि कानपुर को एक खुशहाल और विकसित शहर बनाने के लिए सबसे पहले सोच और नजरिए में बदलाव जरूरी है। उन्होंने रचनात्मक शिक्षा, सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं, पर्यटन विकास, रोजगार और उद्यमिता को शहर के विकास का आधार बताया। उन्होंने जोर देकर कहा कि कानपुर के पास संसाधनों की कमी नहीं है, जरूरत है उनके सही और प्रभावी उपयोग की।

पैनल चर्चा में प्रमोद कुमार गुप्ता ने शहर की समृद्ध विरासत को संरक्षित रखने की बात कही, जबकि रुपिना मिश्रा ने इतिहास से सीख लेकर भविष्य तय करने पर बल दिया। दिनेश वार्ष्णेय ने कहा कि कानपुर का इतिहास कठिन परिस्थितियों में भी संस्कृति को बचाए रखने की प्रेरणा देता है।

स्वास्थ्य क्षेत्र पर विचार रखते हुए डॉ. बी.एन. आचार्य ने सरकारी और निजी क्षेत्र के समन्वय की आवश्यकता बताई। वहीं दीपिका श्रीवास्तव ने प्रशासनिक सुधार और पारदर्शिता को जरूरी बताया। डॉ. अमरनाथ कश्यप ने सभी वर्गों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने पर जोर दिया, जबकि अनीता त्यागी ने महिलाओं और वंचित वर्गों के उत्थान की आवश्यकता बताई।

कार्यक्रम में समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रमोद कुमार गुप्ता, विपुल जैन, पवन त्रिवेदी, अन्नू गोयल और प्रणवीर को सम्मानित किया गया।

उन्होंने “मैं हूं कानपुर” अभियान की घोषणा करते हुए बताया कि यह पहल शहर की सकारात्मक पहचान को स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगी। साथ ही उन्होंने समाज में अच्छे कार्यों को पहचान देने और सराहने की संस्कृति विकसित करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में संयोजक राजेश ग्रोवर सहित अन्य वक्ताओं ने भी शहर के विकास, संस्कृति संरक्षण और सामाजिक सहभागिता पर अपने विचार रखे।

इस दौरान समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


Related Articles

Back to top button