NEWSUttar Pradesh

थाना काकादेव में पुलिस विवेचना समीक्षा बैठक आयोजित

  • ऋषभ कुमार

कानपुर नगर। 25 मार्च 2026 को पुलिस उपायुक्त सेंट्रल, श्री अतुल कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में थाना काकादेव परिसर में थाना काकादेव के समस्त विवेचकों की अर्दली रूम बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर सहायक पुलिस आयुक्त, स्वरूपनगर भी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान पुलिस उपायुक्त ने लंबित और विचाराधीन विवेचनाओं की गहन समीक्षा की। सभी विवेचकों को समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण विवेचना सुनिश्चित करने हेतु दिशा-निर्देश दिए गए। विशेष रूप से लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण और विवेचना की गुणवत्ता सुधार पर जोर दिया गया।

इसके अलावा, पुलिस उपायुक्त ने अपराधियों के नियमित सत्यापन, सतत निगरानी और आवश्यकतानुसार निरोधात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। हिस्ट्रीशीटर अपराधियों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखने और उनके भौतिक सत्यापन समय-समय पर करने का भी निर्देश दिया गया।

बैठक में वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी और लंबित वारण्ट/नोटिसों के प्रभावी कार्यान्वयन पर विशेष जोर दिया गया, ताकि अपराध नियंत्रण को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके।

Related Articles

Back to top button