NEWSUttar Pradesh
सपा महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष बनीं रूक्मिणी देवी निषाद

अखिलेश यादव की स्वीकृति के बाद प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने किया नामांकन
- अखिलेश कुमार अग्रहरि
लखनऊ/जालौन। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की स्वीकृति के उपरांत पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने रूक्मिणी देवी निषाद को समाजवादी महिला सभा उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष नामित किया है।
रूक्मिणी देवी निषाद जालौन जनपद के ग्राम शेखपुर गुढ़ा का पुरवा, पोस्ट मंगरौल की निवासी हैं। उनके मनोनयन से महिला संगठन को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
पार्टी नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया है कि उनके नेतृत्व में समाजवादी महिला सभा प्रदेश में संगठन को और सशक्त बनाएगी तथा महिलाओं के मुद्दों को मजबूती से उठाएगी।



