NEWS

पीएम से मिले सांसद रमेश अवस्थी, परिवार संग की शिष्टाचार भेंट

प्रधानमंत्री ने नवविवाहित दंपति को दिया आशीर्वाद, कानपुर की विकास योजनाओं पर भी हुई चर्चा

  • प्रियंका द्विवेदी

कानपुर नगर। कानपुर के सांसद रमेश अवस्थी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके लोकसभा स्थित कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान सांसद अवस्थी अपने परिवार के साथ मौजूद रहे, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।

भेंट के दौरान सांसद ने प्रधानमंत्री को ब्रह्मोस मिसाइल का प्रतीक चिन्ह भी भेंट किया। साथ ही कानपुर में संचालित एवं स्वीकृत विकास परियोजनाओं के लिए प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। दोनों के बीच क्षेत्रीय विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने सांसद रमेश अवस्थी के नवविवाहित पुत्र सचिन अवस्थी और उनकी पत्नी नूपुर को आशीर्वाद प्रदान किया और उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की।

यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई, जिसमें परिवार के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button