NEWSUttar Pradesh

6वें वार्षिक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 1100 से अधिक मरीजों को मिला लाभ, मोतियाबिंद ऑपरेशन भी सफलतापूर्वक संपन्न

डॉ उत्कर्ष वाजपेई क्लिनिक में लगा भव्य स्वास्थ्य कैंप, विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने दी सेवाएं

  • प्रतीक कुमार

कानपुर नगर। शहर में लगातार छह वर्षों से आयोजित हो रहा डॉ उत्कर्ष वाजपेई क्लिनिक का वार्षिक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर इस वर्ष भी भव्य और ऐतिहासिक रूप से सफल रहा। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बाल योगी चैतन्यपुरी महाराज, राम जी, अनु अवस्थी सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। इसके अलावा जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

शिविर के दौरान करीब 1124 मरीजों का पंजीकरण किया गया, जिनका विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा परीक्षण किया गया। साथ ही जरूरतमंद मरीजों के लिए मोतियाबिंद ऑपरेशन भी सफलतापूर्वक संपन्न कराए गए।

इस सेवा कार्य में डॉ अरुण प्रकाश द्विवेदी, डॉ ए के शुक्ला, डॉ विष्णु मिश्रा, डॉ मनीष पिल्लवान, डॉ इंद्रसन प्रजापति, डॉ शुभ्रा विश्वास, डॉ श्वेता गोर्डे सहित अन्य चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

शिविर के आयोजन में अक्षर फाउंडेशन, बाबा विश्वनाथ इंटरप्राइजेज, अनिका डायग्नोस्टिक और आर के मेडिकल स्टोर का विशेष सहयोग रहा।

आयोजकों ने सभी सहयोगियों, डॉक्टरों और टीम सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज सेवा के इस अभियान को आगे भी निरंतर जारी रखा जाएगा।

Related Articles

Back to top button