HomeNEWSकल्याणपुर पुलिस ने 19 खोए/चोरी हुए मोबाइल बरामद कर लौटाए

कल्याणपुर पुलिस ने 19 खोए/चोरी हुए मोबाइल बरामद कर लौटाए

7 दिन में सफलता—सीईआईआर पोर्टल के उपयोग से बढ़ी बरामदगी, साइबर टीम की सराहना

  • ऋषभ कुमार

कानपुर नगर। थाना कल्याणपुर पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए पिछले सात दिनों में खोए एवं चोरी हुए 19 मोबाइल फोन बरामद कर उनके मूल स्वामियों को सौंप दिए।

पुलिस द्वारा बताया गया कि यदि किसी व्यक्ति का मोबाइल फोन खो जाता है या चोरी हो जाता है, तो उसे तत्काल यूपी कॉप ऐप या नजदीकी थाने पर जाकर लॉस्ट आर्टिकल रिपोर्ट दर्ज करानी चाहिए। इसके बाद सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से मोबाइल को ब्लॉक किया जाता है, जिससे उसकी बरामदगी की संभावना काफी बढ़ जाती है।

इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस की साइबर टीम की विशेष रूप से प्रशंसा की गई है, जिन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए लोगों के मोबाइल वापस दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments