स्थानांतरण पर भावभीनी विदाई—नवागंतुक लिपि नागयाच का गर्मजोशी से स्वागत
- रोशनी सिंह
वाराणसी। वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल द्वारा स्थानांतरण के अवसर पर अपर पुलिस उपायुक्त डॉ. ईशान सोनी को भावभीनी विदाई दी गई। इस दौरान उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके योगदान को याद किया गया।

कार्यक्रम में नवागंतुक लिपि नागयाच का भी स्वागत किया गया। उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं देते हुए सभी अधिकारियों ने सहयोग का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे, जिन्होंने डॉ. ईशान सोनी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा लिपि नागयाच के सफल कार्यकाल की उम्मीद जताई।


