HomeNEWSबाबा साहब अंबेडकर की जयंती पर भाजपा कानपुर उत्तर में भव्य आयोजन,...

बाबा साहब अंबेडकर की जयंती पर भाजपा कानपुर उत्तर में भव्य आयोजन, कार्यकर्ताओं ने किया नमन

“बाबा तेरा मिशन अधूरा, नरेंद्र मोदी करेंगे पूरा” के नारों के बीच नवीन मार्केट स्थित जिला कार्यालय में हुआ कार्यक्रम

  • सौम्या पाण्डेय

कानपुर नगर। संविधान शिल्पी डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर द्वारा जिला कार्यालय, नवीन मार्केट में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने किया।

इस दौरान “बाबा तेरा मिशन अधूरा, नरेंद्र मोदी करेंगे पूरा” और “जब तक सूरज चांद रहेगा, बाबा तेरा नाम रहेगा” जैसे नारों के बीच बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित कानपुर की महापौर प्रमिला पांडेय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहब किसी एक वर्ग के नहीं, बल्कि पूरे देश के मार्गदर्शक थे, जिन्होंने संविधान के माध्यम से अखंड भारत की संकल्पना को साकार किया।

वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी सलिल विश्नोई ने कहा कि बाबा साहब ने समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए जो कार्य किए, उन्हीं सिद्धांतों पर चलते हुए आज नरेंद्र मोदी देश को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं।

विधायक नीलिमा कटियार ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहब द्वारा निर्मित भारतीय संविधान देश को एक मजबूत लोकतांत्रिक आधार प्रदान करता है, जिसमें स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के मूल तत्व समाहित हैं।

कार्यक्रम के अंत में जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बाबा साहब के समतामूलक समाज के सपने को साकार करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री अवधेश सोनकर ने किया, जबकि संविधान की शपथ धीरज वाल्मीकि द्वारा दिलाई गई।

इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा, श्रीकिशन दीक्षित, प्रमोद विश्वकर्मा, अभिनव दीक्षित, नवाब सिंह, सीमा एमबीए, जन्मेजय सिंह, शिवांग मिश्रा, रोहित साहू, रीता पासवान, सुरेंद्र गुप्ता, अनूप चौधरी, विजय वर्मा, सुनीता गौड़, प्रशांत त्रिपाठी, अंशु ठाकुर, अभिमन्यु सक्सेना, जीतू कश्यप, पूनम कंवर, राधा सैनी, रामजी गुप्ता सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments