
दीप प्रज्ज्वलन से सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ, अनुशासन और जनसेवा का दिया संदेश
ज्योति सिंह
कानपुर नगर। एडीजी जोन कानपुर आलोक सिंह द्वारा जनपद इटावा में महिला प्रशिक्षु आरक्षियों के प्रशिक्षण सत्र पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता की गई। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई, जिसके बाद सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित की गईं।
इस अवसर पर एडीजी ने महिला प्रशिक्षु आरक्षियों को संबोधित करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा को सर्वोपरि रखते हुए राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित किया। साथ ही साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने और प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त ज्ञान का प्रभावी उपयोग कर अपने कर्तव्यों का कुशल एवं संवेदनशील तरीके से निर्वहन करने के निर्देश दिए।
कार्यक्रम के अंत में पारंपरिक “बड़ा खाना” का आयोजन किया गया, जिसमें एडीजी ने प्रशिक्षु आरक्षियों के साथ सौहार्दपूर्ण संवाद स्थापित करते हुए उन्हें भोजन भी परोसा।


