HomeNEWSरिजर्व पुलिस लाइन में महिला आरक्षियों की पासिंग आउट परेड का ग्रैंड...

रिजर्व पुलिस लाइन में महिला आरक्षियों की पासिंग आउट परेड का ग्रैंड रिहर्सल सम्पन्न

सीपी मोहित अग्रवाल के निर्देशन में आयोजन, महिला सशक्तिकरण की दिशा में अहम कदम

  • रोशनी सिंह

वाराणसी। पुलिस आयुक्त श्री मोहित अग्रवाल के निर्देशन में रिजर्व पुलिस लाइन में प्रशिक्षणरत महिला आरक्षियों की पासिंग आउट परेड (POP) का ग्रैंड रिहर्सल सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस दौरान परेड की तैयारियों का जायजा लिया गया और सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया।

ग्रैंड रिहर्सल के दौरान परेड की ड्रिल, टुकड़ियों की चाल, कमांड एवं समन्वय का बारीकी से निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने अनुशासन, एकरूपता और तालमेल को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि महिला आरक्षियों का यह प्रशिक्षण और पासिंग आउट परेड महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे न केवल पुलिस बल में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी, बल्कि समाज में सुरक्षा और विश्वास का माहौल भी मजबूत होगा।

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी संबंधित अधिकारियों और प्रशिक्षकों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं, ताकि पासिंग आउट परेड को भव्य और अनुशासित तरीके से सम्पन्न कराया जा सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments