HomeNEWSमानव एकता दिवस पर रक्तदान शिविर में शामिल हुए पूर्व विधायक अजय...

मानव एकता दिवस पर रक्तदान शिविर में शामिल हुए पूर्व विधायक अजय कपूर

संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के आयोजन में लोगों से रक्तदान की अपील

  • अंकित बाजपेई

कानपुर नगर। मानव एकता दिवस के अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर में पूर्व विधायक अजय कपूर ने सहभागिता की। वह कोऑपरेटिव इस्टेट के चेयरमैन एवं अपने बड़े भाई विजय कपूर के साथ संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में संत निरंकारी सत्संग भवन, गोविंद नगर पहुंचे।

इस दौरान उन्होंने रक्तदान शिविर का अवलोकन किया और उपस्थित लोगों का उत्साहवर्धन किया। अजय कपूर ने कहा कि रक्तदान एक महान कार्य है और आज का छोटा सा प्रयास किसी की जिंदगी बचाने में बड़ी उम्मीद बन सकता है।

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि रक्त अमूल्य है और जरूरतमंदों की मदद के लिए हर व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान अवश्य करना चाहिए।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और रक्तदान कर मानवता की सेवा का संदेश दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments