HomeNEWSयूपी पुलिस को देश की सर्वश्रेष्ठ फोर्स बनाने का लक्ष्य, 60,244 आरक्षियों...

यूपी पुलिस को देश की सर्वश्रेष्ठ फोर्स बनाने का लक्ष्य, 60,244 आरक्षियों की पासिंग आउट परेड सम्पन्न

लखनऊ में आयोजित दीक्षांत परेड में सीएम योगी ने उत्कृष्ट आरक्षियों को किया सम्मानित, कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी से सेवा का दिया संदेश

  • अनुराधा सिंह

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य सरकार ने यूपी पुलिस को देश के सबसे बेहतरीन पुलिस बल के रूप में स्थापित करने का कार्य किया है।

राजधानी लखनऊ में आयोजित वर्ष-2025 बैच के 60,244 नागरिक पुलिस आरक्षियों की ऐतिहासिक दीक्षांत परेड में शामिल होते हुए मुख्यमंत्री ने परेड का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आरक्षियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन भी किया।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में नव-नियुक्त आरक्षियों से अपेक्षा जताई कि वे प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त ज्ञान, कौशल और मूल्यों का उपयोग करते हुए पूरी निष्ठा, ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी आरक्षी यूपी पुलिस की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए जनता की सेवा और सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। अंत में मुख्यमंत्री ने सभी को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments