HomeNEWSकानपुर में रिक्रूट आरक्षियों की पासिंग आउट परेड आयोजित, उत्कृष्ट प्रशिक्षुओं को...

कानपुर में रिक्रूट आरक्षियों की पासिंग आउट परेड आयोजित, उत्कृष्ट प्रशिक्षुओं को किया गया सम्मानित

पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने ली परेड की सलामी, प्रमाण-पत्र देकर बढ़ाया आरक्षियों का उत्साह

  • ज्योति सिंह

कानपुर नगर। पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर में प्रशिक्षण पूर्ण कर चुके रिक्रूट आरक्षियों की दीक्षांत परेड (पासिंग आउट परेड) का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने परेड की सलामी ग्रहण की और परेड का निरीक्षण किया।

समारोह के दौरान विभिन्न विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट आरक्षियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। पुलिस आयुक्त ने सभी प्रशिक्षुओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और ईमानदारी के साथ सेवा करने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने विश्वास जताया कि सभी नव-नियुक्त आरक्षी प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त ज्ञान और कौशल का उपयोग करते हुए कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments