HomeNEWSकन्नौज दौरे पर ADG आलोक सिंह व DIG हरीश चंदर, पुलिस व्यवस्थाओं...

कन्नौज दौरे पर ADG आलोक सिंह व DIG हरीश चंदर, पुलिस व्यवस्थाओं का लिया जायजा

होमगार्ड्स परीक्षा-2026 की तैयारियों का निरीक्षण, भारोत्तोलन प्रतियोगिता में विजेताओं को किया सम्मानित

  • कृष्णा कुमार

कन्नौज। एडीजी जोन कानपुर आलोक सिंह ने जनपद कन्नौज का भ्रमण कर पुलिस व्यवस्थाओं और विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना कोतवाली में नवनिर्मित बैरक का उद्घाटन किया।

दौरे के दौरान एडीजी ने पुलिस SPO एवं संभ्रांत नागरिकों के साथ संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और उनके शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

इसके पश्चात रिजर्व पुलिस लाइन में प्रशिक्षण हेतु बैरक, कक्ष (क्लासरूम) एवं नव-निर्मित मुख्य द्वार का उद्घाटन किया गया। साथ ही व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर उन्हें और सुदृढ़ बनाने पर जोर दिया गया।

यूपी होमगार्ड्स परीक्षा–2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से एडीजी ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इसके अलावा पुलिस लाइन कन्नौज में आयोजित कानपुर जोन की 30वीं अंतरजनपदीय पुलिस (महिला एवं पुरुष) भारोत्तोलन क्लस्टर प्रतियोगिता–2026 के समापन समारोह में शामिल होकर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर डीआईजी कानपुर रेंज हरीश चंदर, पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments