HomeNEWSकानपुर में होमगार्ड्स भर्ती परीक्षा की तैयारियों का निरीक्षण, डीसीपी एस.एम. कासिम...

कानपुर में होमगार्ड्स भर्ती परीक्षा की तैयारियों का निरीक्षण, डीसीपी एस.एम. कासिम आबिदी ने लिया जायजा

निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए दिए आवश्यक निर्देश

  • अंकित बाजपेई

कानपुर नगर। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित होमगार्ड्स एनरोलमेंट 2026 की ऑफलाइन लिखित परीक्षा के मद्देनजर पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) एस.एम. कासिम आबिदी ने थाना रावतपुर क्षेत्र स्थित श्री रामलला इंटर कॉलेज, कानपुर में बने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान डीसीपी ने परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था, निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए की गई व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया।

उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments