जितेन्द्र सिंह यादव ‘जीतू’ ने लिया आशीर्वाद, सपा प्रमुख ने दी बधाई
- अखिलेश कुमार अग्रहरि
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से आज लखनऊ बार एसोसिएशन के चुनाव में महामंत्री पद पर निर्वाचित जितेन्द्र सिंह यादव ‘जीतू’ ने मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया।
इस दौरान अखिलेश यादव ने जीतू यादव को उनकी जीत पर बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने साथ आए अन्य अधिवक्ताओं का भी स्वागत किया और सभी को शुभकामनाएं प्रदान कीं।
जितेन्द्र सिंह यादव के साथ इस मौके पर कृष्ण कन्हैया पाल, अमर पाल सिंह, अनुराग यादव, मुशीर खान, संगीत शुक्ला, अजय सिंह, नीरज यादव, अनुज यादव, आदेश यादव, विपिन यादव, सौरभ कुमार, अंकित यादव, एजाज अहमद, इमरान खान, जमीर खान, सुधीर यादव, आदर्श लोधी, अनुज निषाद, दिली यादव और अमरेन्द्र तिवारी सहित कई अधिवक्ता उपस्थित रहे।
मुलाकात के दौरान सभी ने सपा प्रमुख से आशीर्वाद लिया और आभार व्यक्त किया।


