पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय समेत अधिकारियों ने सुनी जनता की शिकायतें, गुणवत्तापूर्ण समाधान पर दिया जोर
- विवेक कुमार
कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय, अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारीगण द्वारा अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई का आयोजन किया गया, जहां बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों की शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुना गया।
जनसुनवाई के दौरान भूमि विवाद, पारिवारिक मामलों, मारपीट, चोरी सहित विभिन्न प्रकार की शिकायतें सामने आईं, जिन पर अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए संबंधित प्रकरणों की समीक्षा की। पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक फरियादी की समस्या को संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने यह भी कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान पुलिस की प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा कर उन्हें शीघ्र निपटाया जाए।
जनसुनवाई के माध्यम से आमजन को अपनी समस्याएं सीधे पुलिस अधिकारियों तक पहुंचाने का अवसर मिला, जिससे लोगों में संतोष एवं विश्वास का माहौल देखने को मिला।


