HomeNEWS‘टेस्ट ऑफ उत्तर प्रदेश’ कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ, स्पीकर सतीश महाना ने...

‘टेस्ट ऑफ उत्तर प्रदेश’ कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ, स्पीकर सतीश महाना ने किया उद्घाटन

श्री गंगा वैली, बिठूर रोड में दैनिक जागरण द्वारा आयोजित कार्यक्रम में दिखी प्रदेश की समृद्ध खान-पान और सांस्कृतिक विरासत

  • सौम्या पाण्डेय

कानपुर नगर। बिठूर रोड स्थित श्री गंगा वैली में दैनिक जागरण द्वारा आयोजित ‘टेस्ट ऑफ उत्तर प्रदेश’ कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलन कर भव्य शुभारंभ उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने किया।

इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित प्रबुद्ध जनों को संबोधित करते हुए प्रदेश की समृद्ध खान-पान संस्कृति, लोक परंपराओं एवं सांस्कृतिक विरासत को नजदीक से जानने और समझने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की विविधता ही इसकी सबसे बड़ी ताकत है, जो इसे सांस्कृतिक रूप से समृद्ध बनाती है।

कार्यक्रम के दौरान कानपुर मंडल के आयुक्त एवं ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ (ओडीओपी) योजना के निदेशक के. विजयेंद्र पांडियन सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में प्रदेश की पारंपरिक खाद्य संस्कृति, स्थानीय उत्पादों एवं लोक कला को प्रदर्शित किया गया, जिसे उपस्थित अतिथियों एवं आगंतुकों ने सराहा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments