पुलिस उपायुक्त डॉ. अर्चना सिंह के नेतृत्व में सौहार्द और शांति बनाए रखने की अपील
- प्रतीक कुमार
कानपुर नगर। आगामी ईद-उल-अजहा (बकरा ईद) पर्व के दृष्टिगत पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल डॉ. अर्चना सिंह के नेतृत्व में तथा सहायक पुलिस आयुक्त अनवरगंज के निर्देशन में पुलिस चौकी सद्भावना पर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में थाना बेकनगंज क्षेत्र के पीस कमेटी सदस्यों, संभ्रांत नागरिकों, पार्षदों एवं जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।
इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों से त्योहार को आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई। साथ ही कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए, ताकि पर्व के दौरान किसी प्रकार की असुविधा या तनाव की स्थिति उत्पन्न न हो।


