अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जाना गार्गी सिंह पटेल का हाल, दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी का दिलाया भरोसा
- रोशनी सिंह
चंदौली। समाजवादी महिला सभा की चंदौली जिलाध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल पर हुए जानलेवा हमले के बाद पार्टी नेतृत्व ने मामले को गंभीरता से लिया है। हमले में गंभीर रूप से घायल गार्गी सिंह पटेल को पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका उपचार चल रहा है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री Akhilesh Yadav के निर्देश पर समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष Seema Rajbhar कमला त्रिपाठी जिला अस्पताल पहुंचीं और गार्गी सिंह पटेल से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।
इस दौरान सीमा राजभर ने पीड़िता को हिम्मत बंधाते हुए कहा कि घटना में शामिल अन्य आरोपियों की भी जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करती है।
अस्पताल में मुलाकात के दौरान समाजवादी पार्टी की वरिष्ठ नेत्री वंदना चतुर्वेदी, रीता यादव (बीकेटी विधानसभा, लखनऊ) सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पार्टी नेताओं ने घटना की निंदा करते हुए कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता व्यक्त की और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।


