HomeNEWSआईजी झांसी आकाश कुलहरि ने भर्ती परीक्षा केंद्रों एवं कंट्रोल रूम का...

आईजी झांसी आकाश कुलहरि ने भर्ती परीक्षा केंद्रों एवं कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय सहित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का लिया जायजा, भर्ती बोर्ड की गाइडलाइन का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

  • नरेश राठौर

झांसी। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) झांसी परिक्षेत्र आकाश कुलहरि ने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय सहित विभिन्न परीक्षा केंद्रों एवं कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान आईजी ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया, निगरानी व्यवस्था तथा परीक्षा संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

आईजी आकाश कुलहरि ने कहा कि भर्ती परीक्षा की पारदर्शिता एवं निष्पक्षता बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी अधिकारी और कर्मचारी पूरी सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता को रोकने के लिए लगातार निगरानी बनाए रखें।

उन्होंने कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण कर वहां की मॉनिटरिंग व्यवस्था का अवलोकन किया तथा परीक्षा से संबंधित गतिविधियों पर प्रभावी नजर रखने के निर्देश दिए। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सतत निगरानी रखने पर जोर दिया।

पुलिस प्रशासन द्वारा भर्ती परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन वातावरण में संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी एवं पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments