HomeNEWSगोरखपुर को ₹295 करोड़ की 319 विकास परियोजनाओं की सौगात, CM योगी...

गोरखपुर को ₹295 करोड़ की 319 विकास परियोजनाओं की सौगात, CM योगी आदित्यनाथ ने किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

जनकल्याण, रोजगार और आधारभूत सुविधाओं को मिलेगा नया बल, विकास की रफ्तार बनी नए उत्तर प्रदेश की पहचान

  • अमित कुमार

गोरखपुर। महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ जी की पावन तपोभूमि गोरखपुर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ₹295 करोड़ से अधिक लागत की 319 जनकल्याणकारी विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि तीव्र गति से आगे बढ़ती विकास प्रक्रिया ही आज नए उत्तर प्रदेश की पहचान बन चुकी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार की विकासोन्मुख नीतियों और डबल इंजन सरकार के समन्वित प्रयासों से गोरखपुर सहित पूरे प्रदेश में आधारभूत सुविधाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, नगरीय विकास तथा अन्य जनहित से जुड़ी परियोजनाओं के माध्यम से आम जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि बेहतर कानून व्यवस्था, निवेश को बढ़ावा देने वाली नीतियों और औद्योगिक विकास के कारण प्रदेश में रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर सृजित हुए हैं। अब युवाओं को रोजगार और नौकरी के लिए बड़े शहरों की ओर पलायन करने की आवश्यकता नहीं पड़ रही है, बल्कि उन्हें अपने ही क्षेत्र में बेहतर अवसर उपलब्ध हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जनकल्याणकारी परियोजनाओं के पूर्ण होने से गोरखपुर के विकास को नई गति मिलेगी और क्षेत्र की सामाजिक एवं आर्थिक प्रगति को मजबूती मिलेगी। सरकार का लक्ष्य प्रदेश के प्रत्येक नागरिक तक विकास का लाभ पहुंचाना और सभी क्षेत्रों का संतुलित विकास सुनिश्चित करना है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जनपदवासियों को विकास परियोजनाओं की सौगात मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन परियोजनाओं से गोरखपुर विकास, रोजगार और जनसुविधाओं के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments