HomeNEWSजूही पुलिस व क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई में गोवंशीय पशुओं की...

जूही पुलिस व क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई में गोवंशीय पशुओं की अवैध खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

चार अभियुक्त गिरफ्तार, गोवंशीय पशु, अवैध हथियार और वध में प्रयुक्त उपकरण बरामद

  • ऋषभ कुमार

कानपुर नगर। थाना जूही पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने गोवंशीय पशुओं की अवैध खरीद-फरोख्त एवं वध करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 14/15 जून 2026 की रात को की गई, जिसमें पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी।

पुलिस के अनुसार कार्रवाई के दौरान एक गोवंशीय पशु को सुरक्षित बरामद किया गया। साथ ही वध में प्रयुक्त चापड़, चाकू एवं अन्य धारदार हथियार भी कब्जे में लिए गए। पुलिस ने गिरोह से जुड़े दो अभियुक्तों के पास से अवैध तमंचे, कारतूस तथा खोखा कारतूस भी बरामद किए हैं।

कार्रवाई के दौरान दो अभियुक्तों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई में दोनों अभियुक्त घायल हो गए, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार सभी अभियुक्तों का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। मामले की विवेचना पूरी होने और आरोप पत्र दाखिल किए जाने के पश्चात आरोपितों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में भी कार्रवाई की जाएगी।

इस सफल अभियान में एडीसीपी ऑपरेशन सुमित रामटेके की टीम, एसीपी बाबूपुरवा, इंस्पेक्टर गोविंद नगर तथा क्राइम ब्रांच और आसपास के थानों की पुलिस फोर्स की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने इसे संगठित अपराध के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई बताते हुए भविष्य में भी ऐसे अभियानों को जारी रखने की बात कही।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments