HomeNEWSडीआईजी ने सुनीं आमजन की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

डीआईजी ने सुनीं आमजन की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की शिकायतों पर गंभीरता से की सुनवाई, संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

  • ज्योति सिंह

कानपुर नगर। यमुना प्रसाद ने अपने कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान आमजन की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी समस्याएं और प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए।

डीआईजी ने प्रत्येक शिकायत का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनता की शिकायतों का समयबद्ध समाधान पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों पर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देते हुए उन्होंने अधिकारियों से कहा कि मामलों की नियमित निगरानी की जाए तथा शिकायतकर्ताओं को निर्धारित समयावधि में न्याय दिलाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जनसुनवाई का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना तथा पुलिस और जनता के बीच विश्वास को और मजबूत बनाना है। जनसुनवाई के दौरान संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments