HomeNEWSसुभाष द्विवेदी की मौजूदगी में हुआ शरबत वितरण कार्यक्रम

सुभाष द्विवेदी की मौजूदगी में हुआ शरबत वितरण कार्यक्रम

किदवई नगर विधानसभा क्षेत्र के बर्रा-2 में राहगीरों को बांटा गया शरबत, समाजसेवा का दिया संदेश

  • अंकित बाजपेई

कानपुर नगर। किदवई नगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बर्रा-2 स्थित वार्ड संख्या 51 में भीषण गर्मी को देखते हुए शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं 215 किदवई नगर विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख युवा नेता सुभाष द्विवेदी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का आयोजन अनिल यादव द्वारा किया गया, जिसमें सुभाष द्विवेदी ने राहगीरों एवं स्थानीय लोगों को शरबत वितरित कर जनसेवा का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि समाज के जरूरतमंद और आम नागरिकों की सेवा करना प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है तथा ऐसे आयोजन सामाजिक सौहार्द और मानवीय मूल्यों को मजबूत करते हैं।

इस अवसर पर राजू यादव, पप्पू भाई, बुद्धि पाल, अकुल भाई सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने शरबत ग्रहण किया और आयोजन की सराहना की।

सुभाष द्विवेदी की सक्रिय सहभागिता और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को उपस्थित लोगों ने सराहा। स्थानीय नागरिकों ने कहा कि सामाजिक कार्यों में उनकी निरंतर भागीदारी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments