HomeNEWSमुहर्रम को लेकर डीआईजी व एसपी ने अकबरपुर में किया फ्लैग मार्च

मुहर्रम को लेकर डीआईजी व एसपी ने अकबरपुर में किया फ्लैग मार्च

संवेदनशील स्थलों एवं ताजिया मार्गों का लिया जायजा, पुलिस बल को दिए आवश्यक निर्देश

  • राहुल दीक्षित

कानपुर देहात। मुहर्रम पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र यमुना प्रसाद (आईपीएस) एवं पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने कस्बा अकबरपुर में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इस दौरान अधिकारियों ने संवेदनशील स्थलों, ताजिया मार्गों एवं प्रमुख क्षेत्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की। उन्होंने पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, यातायात व्यवस्था सुचारु रखने तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से निपटने के लिए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान डीआईजी एवं एसपी ने चौकी कस्बा अकबरपुर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने चौकी परिसर की व्यवस्थाओं, सुरक्षा इंतजामों तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल की तैयारियों का अवलोकन किया। अधिकारियों ने पुलिस कर्मियों को सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए।

अधिकारियों ने कहा कि मुहर्रम पर्व के दौरान शांति, सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है तथा पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जा रही है।

पुलिस प्रशासन ने आमजन से भी शांति एवं भाईचारे के साथ पर्व मनाने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments