HomeNEWSअंतरराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस पर श्रमिकों का सम्मान, साड़ी व लेडीज सूट वितरित

अंतरराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस पर श्रमिकों का सम्मान, साड़ी व लेडीज सूट वितरित

कोऑपरेटिव एस्टेट चेयरमैन विजय कपूर ने श्रमिकों व स्वच्छता कर्मियों का बढ़ाया उत्साह

  • अंकित बाजपेई

कानपुर नगर। अंतरराष्ट्रीय एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम) दिवस के अवसर पर कोऑपरेटिव एस्टेट के चेयरमैन विजय कपूर ने अपनी फैक्ट्री परिसर में श्रमिकों, कामगार महिलाओं एवं स्वच्छता कर्मियों का सम्मान करते हुए उन्हें साड़ियां एवं लेडीज सूट वितरित किए।

इस अवसर पर उनके साथ श्रीमती रमन कपूर एवं पुत्र कार्तिक कपूर भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान श्रमिक भाइयों, कामगार बहनों और स्वच्छता कर्मियों को उपहार भेंट कर उनके योगदान के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया।

विजय कपूर ने अंतरराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि श्रमिक और मेहनतकश वर्ग किसी भी उद्योग एवं औद्योगिक क्षेत्र की वास्तविक शक्ति और रीढ़ की हड्डी होते हैं। उनके परिश्रम, समर्पण और संतुष्टि से ही उद्योगों की प्रगति तथा देश के आर्थिक विकास का मार्ग प्रशस्त होता है।

उन्होंने कहा कि श्रमिकों के चेहरे पर मुस्कान और आत्मीय संतोष देखना अत्यंत सुखद अनुभव है। समाज और उद्योग जगत के विकास में श्रमिकों की महत्वपूर्ण भूमिका को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता।

कार्यक्रम के दौरान श्रमिकों और महिला कामगारों ने इस पहल के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सभी के सुख, स्वास्थ्य एवं समृद्धि की कामना करते हुए देश की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में श्रमिकों और उद्यमियों की संयुक्त भूमिका पर बल दिया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments