HomeNEWSडीसीपी दक्षिण ने जनसुनवाई में सुनीं फरियादें, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

डीसीपी दक्षिण ने जनसुनवाई में सुनीं फरियादें, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

शिकायतों के समयबद्ध समाधान पर जोर, आमजन से सम्मानजनक व्यवहार के निर्देश

  • हरिओम गुप्ता

कानपुर नगर। पुलिस उपायुक्त दक्षिण दीपेन्द्र नाथ चौधरी ने अपने कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित कर आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए उनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

डीसीपी दक्षिण ने जनसमस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दर्ज करने तथा समयबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी न हो और प्रत्येक शिकायतकर्ता को कार्रवाई की जानकारी समय पर उपलब्ध कराई जाए।

उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाए तथा उनकी समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुना जाए। साथ ही कार्यालय में आने वाले लोगों के बैठने एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की भी समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

डीसीपी ने स्थानीय स्तर पर बार-बार उत्पन्न होने वाली समस्याओं के स्थायी समाधान पर विशेष बल देते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करना है, जिससे पुलिस और जनता के बीच विश्वास और मजबूत हो सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments