HomeNEWSनिधि आपके निकट कार्यक्रम में श्रमिकों व पेंशनरों की समस्याओं का हुआ...

निधि आपके निकट कार्यक्रम में श्रमिकों व पेंशनरों की समस्याओं का हुआ समाधान

ईपीएफओ के 15 जिलों में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से कर्मचारियों को दी गई सुविधाएं और जानकारी

  • हरिओम गुप्ता

कानपुर नगर। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) क्षेत्रीय कार्यालय कानपुर परिक्षेत्र द्वारा ‘निधि आपके निकट’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से निजी, संगठित एवं असंगठित क्षेत्रों में कार्यरत कर्मचारियों, श्रमिकों तथा पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं का समाधान किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य वर्तमान में कार्यरत कर्मचारियों एवं पेंशनरों को भविष्य निधि, पेंशन, दावा निस्तारण तथा अन्य संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए एक सुलभ मंच उपलब्ध कराना था। इसके तहत ईपीएफओ कानपुर परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 15 जिलों में कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कानपुर में पंजाब पेंट्स फजलगंज, कानपुर देहात में ब्राइट एंजल स्कूल अकबरपुर, औरैया में जेपी इंटरनेशनल स्कूल तिलक नगर, बांदा में अवनी परिधि हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड तथा चित्रकूट में जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय में कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इसी प्रकार इटावा में मेसर्स खालसा सीमेंट एजेंसी, फर्रुखाबाद में वेदांता मेड सिटी हॉस्पिटल, फतेहपुर में ताजू फूड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, जालौन में विकास भवन उरई, हमीरपुर में नगर पालिका परिषद, झांसी में पैकवेल प्राइवेट लिमिटेड, कन्नौज में फ्रेगरेंस एंड फ्लेवर डेवलपमेंट सेंटर, महोबा में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय तथा उन्नाव में रेडटेप लिमिटेड में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों एवं पेंशनरों की भविष्य निधि, पेंशन, यूएएन, केवाईसी, दावों के निस्तारण तथा अन्य समस्याओं का समाधान किया गया। अधिकारियों ने श्रमिकों एवं पेंशनरों को विभिन्न सुविधाओं और योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की।

ईपीएफओ अधिकारियों ने बताया कि ‘निधि आपके निकट’ कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों एवं पेंशनरों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना तथा उन्हें उनके अधिकारों एवं उपलब्ध सुविधाओं के प्रति जागरूक बनाना है। इस प्रकार के कार्यक्रमों से श्रमिकों एवं पेंशनरों को स्थानीय स्तर पर ही समस्याओं के समाधान का लाभ मिल रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments