HomeNEWSझांसी न्यायालय परिसर में लगा विशाल रक्तदान शिविर

झांसी न्यायालय परिसर में लगा विशाल रक्तदान शिविर

जनपद न्यायाधीश कमलेश कच्छल की मौजूदगी में एडीजे कनिष्क सिंह ने किया रक्तदान

  • नरेश राठौर

झांसी। जनपद न्यायालय परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में एक विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष कमलेश कच्छल के संरक्षण एवं सचिव ईशा त्रिपाठी के निर्देशन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनपद न्यायाधीश कमलेश कच्छल ने कहा कि रक्तदान मानव सेवा का सबसे श्रेष्ठ माध्यम है। उन्होंने कहा कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है, इसलिए समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ईशा त्रिपाठी ने कहा कि जरूरतमंदों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना एक बड़ी सामाजिक जिम्मेदारी है। उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए मानव सेवा के इस अभियान को निरंतर आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

शिविर का मुख्य आकर्षण उस समय रहा जब अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कनिष्क सिंह ने स्वयं स्वैच्छिक रक्तदान कर समाज के लिए प्रेरणादायक संदेश दिया। उनके रक्तदान से न्यायालय परिसर में मौजूद युवा अधिवक्ताओं, विधि छात्रों और पैरा लीगल वॉलेंटियर्स में भी विशेष उत्साह देखने को मिला।

जिला अस्पताल झांसी की चिकित्सकीय टीम ने शिविर के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। रक्तदान करने वाले सभी स्वयंसेवकों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता, विधि छात्र, पैरा लीगल वॉलेंटियर्स तथा बड़ी संख्या में गणमान्यजन उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments