HomeNEWSज्योति लैब्स वेयरहाउस में कर्मचारियों को दिया गया फर्स्ट एड एवं बीएलएस...

ज्योति लैब्स वेयरहाउस में कर्मचारियों को दिया गया फर्स्ट एड एवं बीएलएस प्रशिक्षण

आपातकालीन परिस्थितियों में जीवनरक्षक तकनीकों की दी गई व्यावहारिक जानकारी

  • सौम्या पाण्डेय

कानपुर नगर। ज्योति लैब्स लिमिटेड के सचेंडी स्थित वेयरहाउस में कर्मचारियों के लिए फर्स्ट एड एवं बेसिक लाइफ सपोर्ट (BLS) प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण श्री एल. एन. दुबे फाउंडेशन एवं आर. के. देवी मेमोरियल हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।

प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों ने कर्मचारियों को आपातकालीन परिस्थितियों में प्राथमिक उपचार, सीपीआर (CPR), बेसिक लाइफ सपोर्ट (BLS), रक्तस्राव रोकने, बेहोशी की स्थिति में सहायता तथा अन्य जीवनरक्षक तकनीकों का सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षकों ने बताया कि दुर्घटना या स्वास्थ्य संबंधी आपात स्थिति में समय पर दिया गया सही प्राथमिक उपचार किसी व्यक्ति का जीवन बचाने में अहम भूमिका निभाता है।

कार्यक्रम में प्रशांत पाण्डेय, मोहित सिंह, आकाश कुशवाहा, सतीश, भानु प्रताप यादव, कृष्णा चन्द्र एवं लक्ष्य सहित कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी की। प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण को उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे कार्यस्थल के साथ-साथ दैनिक जीवन में भी आपातकालीन परिस्थितियों का बेहतर ढंग से सामना करने का आत्मविश्वास मिला है।

कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments