HomeNEWSभाजपा क्रॉसिंग रिपब्लिक मंडल की आत्मनिर्भर मासिक बैठक संपन्न

भाजपा क्रॉसिंग रिपब्लिक मंडल की आत्मनिर्भर मासिक बैठक संपन्न

डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म और सरल ऐप के प्रभावी उपयोग पर दिया गया जोर

  • आशा चौधरी

गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी के क्रॉसिंग रिपब्लिक मंडल की आत्मनिर्भर मासिक बैठक मंडल अध्यक्ष धर्मेन्द्र चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म के प्रभावी उपयोग और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में महानगर महिला मोर्चा उपाध्यक्ष डॉ. रिचा सिंह भदौरिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। वहीं विधानसभा-56 की आईटी संयोजक प्रिया आर्या और महानगर आईटी कॉर्डिनेटर मीत गर्ग ने कार्यकर्ताओं को तकनीकी जानकारी प्रदान की। मंडल महामंत्री जितेन्द्र यादव, पुष्पा पाण्डेय, मंडल पदाधिकारी, सेक्टर संयोजक, सेक्टर प्रभारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को बूथ स्तर तक पहुंचाने की रणनीति पर चर्चा की गई। साथ ही डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म (DLP) के उपयोग, प्रशिक्षण पूर्ण करने एवं प्रमाण-पत्र डाउनलोड करने की प्रक्रिया की समीक्षा की गई। आईटी टीम ने कार्यकर्ताओं को तकनीकी मार्गदर्शन भी दिया।

इसके अलावा सरल ऐप के माध्यम से संगठनात्मक कार्यों की डिजिटल रिपोर्टिंग को अधिक प्रभावी बनाने और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विचार-विमर्श किया गया।

बैठक का समापन “संगठन सर्वोपरि, सेवा ही संकल्प” के उद्घोष के साथ हुआ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments