HomeNEWSराज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कानपुर से लखनऊ तक रेल यात्रा की

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कानपुर से लखनऊ तक रेल यात्रा की

विभिन्न विश्वविद्यालयों के दीक्षांत समारोहों में सहभागिता के बाद ट्रेन से लौटीं राज्यपाल

  • ज्योति सिंह

कानपुर नगर। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं विभिन्न विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने कानपुर जनपद में आयोजित विभिन्न विश्वविद्यालयों के दीक्षांत समारोहों एवं अन्य कार्यक्रमों में सहभागिता करने के उपरांत कानपुर से लखनऊ तक की यात्रा रेल मार्ग से संपन्न की।

राज्यपाल ने अपने निर्धारित कार्यक्रमों के समापन के बाद रेल यात्रा को प्राथमिकता देते हुए कानपुर से लखनऊ के लिए प्रस्थान किया। इस दौरान रेलवे स्टेशन पर प्रशासनिक एवं सुरक्षा अधिकारियों द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं।

गौरतलब है कि राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अपने कानपुर प्रवास के दौरान विभिन्न शैक्षणिक कार्यक्रमों में भाग लेते हुए मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया तथा शिक्षा, नवाचार और सामाजिक विकास से जुड़े विषयों पर अपने विचार भी व्यक्त किए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments