HomeNEWSकानपुर देहात पुलिस ने 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत...

कानपुर देहात पुलिस ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत शुरू किया वृक्षारोपण महाअभियान-2026

एसपी श्रद्धा नरेंद्र पाण्डेय के निर्देशन में जनपदभर में लगाए जा रहे 11,340 पौधे, रसूलाबाद सर्किल में भी व्यापक पौधरोपण

  • राहुल दीक्षित

कानपुर देहात। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित प्रदेश-स्वच्छ प्रदेश के संकल्प के साथ कानपुर देहात पुलिस ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण महाअभियान-2026 का शुभारंभ किया। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पाण्डेय एवं अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) ने पुलिस लाइन में पौधरोपण कर अभियान की शुरुआत की।

अभियान के तहत पुलिस लाइन सहित जनपद के सभी सर्किलों, थानों, चौकियों, शाखाओं एवं पुलिस कार्यालयों में 11,340 पौधे लगाए जा रहे हैं। इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना तथा हरित एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण में पुलिस की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है।

रसूलाबाद सर्किल में भी चला व्यापक पौधरोपण अभियान

पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पाण्डेय के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी रसूलाबाद के नेतृत्व में रसूलाबाद सर्किल के सभी थानों एवं चौकियों में भी व्यापक स्तर पर पौधरोपण अभियान चलाया गया। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

पौधों के संरक्षण पर दिया गया विशेष जोर

एसपी श्रद्धा नरेंद्र पाण्डेय ने कहा कि वृक्षारोपण तभी सार्थक होगा जब लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण भी सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों से पर्यावरण संरक्षण को अपनी सामाजिक जिम्मेदारी मानते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उन्हें सुरक्षित रखने का आह्वान किया।

अभियान के दौरान जनपदभर में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए हरित प्रदेश और स्वच्छ प्रदेश के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प दोहराया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments