HomeBundelkhandमऊरानीपुर में किसानों को राहत राशि वितरित, विधायक रश्मि आर्य ने की...

मऊरानीपुर में किसानों को राहत राशि वितरित, विधायक रश्मि आर्य ने की विकास कार्यों की समीक्षा

प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को सौंपे राहत राशि के चेक, अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरे करने के निर्देश

  • नरेश राठौर

झांसी। मऊरानीपुर विधानसभा क्षेत्र की विधायक रश्मि आर्य ने तहसील मऊरानीपुर में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को राहत राशि के चेक वितरित किए। इस दौरान उन्होंने किसानों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।

विधायक रश्मि आर्य ने कहा कि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को समय पर राहत उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने किसानों से सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील करते हुए आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

राहत राशि वितरण के उपरांत विधायक ने उपजिलाधिकारी (एसडीएम) एवं अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और क्षेत्र में संचालित विकास कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी परियोजनाओं को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए तथा आमजन को योजनाओं का लाभ पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से मिले।

बैठक में विधायक ने जनहित से जुड़े मामलों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर देते हुए कहा कि किसानों के हितों की रक्षा और मऊरानीपुर क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने अधिकारियों से जनसमस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने और विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments