HomeNEWSपीएसी कर्मी के घर ₹21 लाख की चोरी का खुलासा, दो शातिर...

पीएसी कर्मी के घर ₹21 लाख की चोरी का खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार

हनुमंत विहार पुलिस ने शत-प्रतिशत चोरी का माल किया बरामद, सीसीटीवी व तकनीकी साक्ष्यों से मिली सफलता

  • ऋषभ कुमार

कानपुर नगर। थाना हनुमंत विहार पुलिस ने पीएसी कर्मी के घर हुई करीब ₹21 लाख की चोरी की वारदात का सफल खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान चोरी गया शत-प्रतिशत माल बरामद कर लिया है। मामले में दर्ज मुकदमा संख्या 174/2026 के तहत आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान पवन उर्फ रवि चौरसिया और राहुल कनौजिया के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों के विरुद्ध कानपुर समेत विभिन्न जनपदों में चोरी और अन्य आपराधिक मामलों के कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं।

पुलिस ने बताया कि घटना के खुलासे में त्रिनेत्र सीसीटीवी कैमरों, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इन सुरागों के आधार पर दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के जेवरात, नकदी तथा अन्य सामान बरामद किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है, जहां से अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस सफल कार्रवाई को हनुमंत विहार पुलिस की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments