HomeNEWSबीएनएसडी शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई...

बीएनएसडी शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई गुरु पूर्णिमा

प्रधानाचार्य बोले— गुरु ही अज्ञान का अंधकार दूर कर जीवन को सही दिशा देते हैं

  • हरिओम गुप्ता

कानपुर नगर। बीएनएसडी शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज, बेनाझाबर में गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व श्रद्धा, आस्था और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने अपने गुरुजनों का माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा भारतीय गुरु-शिष्य परंपरा के प्रति सम्मान व्यक्त किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य बृजमोहन कुमार सिंह ने विद्यालय के सभी शिक्षकों की ओर से विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने गुरु पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु का स्थान जीवन में सर्वोच्च होता है। गुरु केवल शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि अज्ञान के अंधकार को दूर कर सही मार्ग दिखाते हैं, चरित्र निर्माण करते हैं और श्रेष्ठ संस्कारों का संचार करते हैं।

उन्होंने कहा कि माता-पिता हमें जन्म देते हैं, जबकि गुरु ज्ञान के माध्यम से जीवन जीने की सही दिशा प्रदान करते हैं। गुरु की कृपा और मार्गदर्शन के बिना वास्तविक ज्ञान और सफलता प्राप्त करना संभव नहीं है। विद्यार्थियों को गुरुजनों के प्रति सम्मान, अनुशासन और समर्पण की भावना बनाए रखने का संदेश भी दिया गया।

इस अवसर पर उपप्रधानाचार्या श्रीमती मंजूबाला श्रीवास्तव, विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर सभी विद्यार्थियों के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments