अखिलेश यादव की ओर से रमेश प्रजापति ने किया माल्यार्पण, प्रदेशभर में आयोजित हुए श्रद्धांजलि कार्यक्रम
- अखिलेश कुमार अग्रहरि
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय, लखनऊ सहित प्रदेश के सभी जनपदों में प्रजापति दक्ष जयंती सादगी और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ओर से पूर्व राज्यमंत्री तथा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव रमेश प्रजापति ने दक्ष प्रजापति के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
अखिलेश यादव का मानना है कि दक्ष प्रजापति की भूमिका वैदिक काल से लेकर ऐतिहासिक और पौराणिक कथाओं में भी वर्णित है। दक्ष का अर्थ कुशल एवं सक्षम होता है। दक्ष प्रजापति जयंती भगवान ब्रह्मा के मानस पुत्र एवं प्रजापति समाज के आराध्य देव के रूप में श्रद्धा और आस्था के साथ मनाई जाती है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने दक्ष प्रजापति के जीवन, उनके योगदान और समाज के प्रति उनके संदेशों को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि दक्ष प्रजापति के आदर्श समाज में कर्तव्य, कुशलता और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं।
इस अवसर पर पूर्व सांसद अरविन्द कुमार सिंह, राम प्रकाश प्रजापति, नरेन्द्र प्रजापति, अरविन्द प्रजापति, अतुल प्रजापति, एडवोकेट सिम्मी प्रजापति, अभिराम यादव सहित शशिकांत प्रजापति, भूपेन्द्र प्रजापति, अनिल प्रजापति, नीरज प्रजापति, गोविन्द प्रजापति, अनमोल प्रजापति, राम खेलावन प्रजापति, अखिलेश प्रजापति, दिवाकर प्रजापति, आकाश प्रजापति, प्रमोद प्रजापति, एडवोकेट सर्वेश प्रजापति, अभिषेक प्रजापति, विजय प्रजापति, सिद्धांत प्रजापति, दुर्गेश प्रजापति, अनुभव प्रजापति सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सभी ने प्रजापति दक्ष को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।


