HomeBundelkhandएसपी महोबा ने वर्चुअल जनसुनवाई के माध्यम से सुनीं जनसमस्याएं

एसपी महोबा ने वर्चुअल जनसुनवाई के माध्यम से सुनीं जनसमस्याएं

शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए थाना प्रभारियों को दिए निर्देश

मोहित कुमार

महोबा। पुलिस अधीक्षक महोबा शशांक सिंह द्वारा पुलिस कार्यालय महोबा में गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअल जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी एवं अन्य संबंधित पुलिस अधिकारी ऑनलाइन माध्यम से शामिल हुए।

जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने प्राप्त शिकायतों एवं प्रार्थना पत्रों का गंभीरतापूर्वक परीक्षण करते हुए शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को संवेदनशीलता और प्राथमिकता के साथ सुना। उन्होंने प्रत्येक प्रकरण की प्रगति की समीक्षा की और संबंधित थाना प्रभारियों से सीधे संवाद कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की।

पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए कि जनशिकायतों का निस्तारण पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि पीड़ितों की समस्याओं का प्रभावी समाधान करना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

वर्चुअल जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने और पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments