HomeBundelkhandगुरु पूर्णिमा पर तांत्रिक अनुष्ठान आचार्य पंडित हरिकांत शरण शास्त्री का हुआ...

गुरु पूर्णिमा पर तांत्रिक अनुष्ठान आचार्य पंडित हरिकांत शरण शास्त्री का हुआ भव्य सम्मान

शिष्यों ने पूजन-अर्चन कर अर्पित की श्रद्धा, अंग वस्त्र भेंट कर लिया आशीर्वाद

पूजा परिहार

झांसी। गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर विकासखंड गुरसराय की ग्राम पंचायत बंका पहाड़ी निवासी सुप्रसिद्ध तांत्रिक अनुष्ठान आचार्य पंडित हरिकांत शरण शास्त्री का सदर बाजार स्थित एमईएस कॉलोनी में भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया।

इस शुभ अवसर पर उनके शिष्यों द्वारा विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया तथा आचार्य पंडित हरिकांत शरण शास्त्री को माल्यार्पण कर अंग वस्त्र भेंट किए गए। शिष्यों ने गुरु के प्रति अपनी श्रद्धा एवं आस्था व्यक्त करते हुए उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम के दौरान गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व पर प्रकाश डाला गया और गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व की शुभकामनाएं दी गईं। उपस्थित श्रद्धालुओं ने गुरु के मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद को जीवन में सफलता और सकारात्मक ऊर्जा का आधार बताया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments