HomeNEWSकानपुर प्रेस क्लब ने अधिवक्ता अनुराग पांडेय का किया सम्मान

कानपुर प्रेस क्लब ने अधिवक्ता अनुराग पांडेय का किया सम्मान

बार काउंसिल चुनाव में 4500 प्रथम वरीयता मत प्राप्त कर रचा इतिहास, पत्रकारों को आजीवन निःशुल्क विधिक सहायता देने की घोषणा

  • प्रियंका द्विवेदी

कानपुर नगर। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के हालिया चुनाव में प्रथम वरीयता के 4500 मत प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल करने वाले अधिवक्ता एवं बार काउंसिल के वर्तमान उपाध्यक्ष अनुराग पांडेय का सोमवार को कानपुर प्रेस क्लब में सम्मान समारोह आयोजित कर अभिनंदन किया गया।

समारोह में वक्ताओं ने कहा कि अनुराग पांडेय ने प्रदेश के सभी जिलों में सर्वाधिक प्रथम वरीयता मत प्राप्त कर न केवल बार काउंसिल में नया कीर्तिमान स्थापित किया है, बल्कि कानपुर शहर का भी गौरव बढ़ाया है। उनकी उपलब्धि अधिवक्ता समाज के लिए प्रेरणादायी है और इससे कानपुर की प्रतिष्ठा में भी वृद्धि हुई है।

सम्मान ग्रहण करते हुए अनुराग पांडेय ने कहा कि यह सफलता प्रदेश भर के अधिवक्ताओं के विश्वास, समर्थन और आशीर्वाद का परिणाम है। उन्होंने कानपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष सरस बाजपेई, महामंत्री शैलेश अवस्थी एवं समस्त कार्यकारिणी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे कानूनी मामलों में हमेशा कानपुर प्रेस क्लब के साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने प्रेस क्लब से जुड़े सभी पत्रकारों को आजीवन निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराने की भी घोषणा की।

इस अवसर पर प्रेस क्लब के मंत्री शिवराज साहू, उपाध्यक्ष गौरव सारस्वत, कोषाध्यक्ष सुनील साहू, कार्यकारिणी सदस्य दीपक सिंह, मयंक मिश्रा, मयूर शुक्ला, रवि शर्मा, अमित चौहान, रजत राजपूत, पिंटू सिंह, विक्रम, सुरेश सविता सहित बड़ी संख्या में पत्रकार एवं अधिवक्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments