
विधान भवन में यूपी टी-20 लीग की तैयारियों को लेकर हुई चर्चा
- शालिनी शर्मा
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से आज विधान भवन में उत्तर प्रदेश टी-20 लीग सीजन-4 की ट्रॉफी के साथ यूपी टी-20 लीग की गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर एवं लीग की सभी छह फ्रेंचाइजी टीमों के कप्तानों ने शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने आगामी सीजन की तैयारियों एवं आयोजन को लेकर खिलाड़ियों और लीग पदाधिकारियों से चर्चा की। इस दौरान लीग के आगामी सत्र को लेकर विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।
विधान भवन पहुंचे खिलाड़ियों में लखनऊ फाल्कन्स के कप्तान भुवनेश्वर कुमार, कानपुर सुपरस्टार्स के कप्तान समीर रिज़वी, नोएडा किंग्स के कप्तान माधव कौशिक, गोरखपुर लायंस के कप्तान आर्यन जुयाल, मेरठ मावेरिक्स के कप्तान स्वास्तिक चिकारा तथा काशी रुद्रास के कप्तान करण शर्मा शामिल रहे।
इस दौरान यूपी टी-20 लीग सीजन-4 की ट्रॉफी भी प्रदर्शित की गई। खिलाड़ियों एवं लीग पदाधिकारियों की विधानसभा अध्यक्ष से यह मुलाकात आगामी क्रिकेट सत्र के आयोजन से पहले महत्वपूर्ण रही।


