HomeNEWSगाजियाबाद में ‘जाणता राजा’ के भव्य मंचन की तैयारियों को लेकर बैठक

गाजियाबाद में ‘जाणता राजा’ के भव्य मंचन की तैयारियों को लेकर बैठक

दूधेश्वरनाथ मंदिर परिसर में हुई योजना बैठक, महंत नारायण गिरि जी महाराज ने दिया आशीर्वाद

  • आशा चौधरी

गाजियाबाद। देश के प्रतिष्ठित एवं प्राचीन भगवान शिव मंदिर दूधेश्वरनाथ मंदिर में विश्व के सबसे बड़े नाट्य मंचनों में शामिल ‘जाणता राजा’ के आयोजन की तैयारियों को लेकर योजना बैठक आयोजित की गई। बैठक पूज्य श्री श्री 1008 महंत नारायण गिरि जी महाराज की पावन उपस्थिति और आशीर्वाद में संपन्न हुई।

बताया गया कि दूधेश्वरनाथ मंदिर का जीर्णोद्धार छत्रपति शिवाजी महाराज के समय कराया गया था। इसी ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल पर आयोजित बैठक में ‘जाणता राजा’ के भव्य मंचन को लेकर विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई।

बैठक में आशीष के मार्गदर्शन में मिशन की भूमिका केंद्रीय संचालन समिति के सदस्य चंद्रप्रकाश चौहान ने प्रस्तुत की। वहीं ‘जाणता राजा’ के आयोजन की मुख्य भूमिका डॉ. आशीष गौतम ने रखी।

इस अवसर पर महंत नारायण गिरि जी महाराज ने उपस्थित सभी लोगों को अपना आशीर्वाद प्रदान किया। डॉ. आशीष गौतम ने महाराज जी से कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक का दायित्व निभाने का आग्रह किया।

कार्यक्रम का संचालन रवि कटारिया ने किया। बैठक में वैशाली महानगर के महानगर प्रचारक रोहित जी, विश्व हिंदू परिषद के बुलंदशहर विभाग संगठन मंत्री मनीष शिसोदिया, एनसीआर संयोजक विनय चौधरी सहित मिशन के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में ‘जाणता राजा’ के भव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न स्तरों पर समन्वय और तैयारियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय इतिहास, संस्कृति और छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन एवं राष्ट्र निर्माण के संदेश को भव्य नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments