
कक्षाओं में पहुंचकर विद्यार्थियों से किया संवाद, बच्चों के साथ क्रिकेट खेलकर बढ़ाया उत्साह
- कृष्ण कुमार
फतेहगढ़। संकेत राजकीय विद्यालय, फतेहगढ़ का औचक निरीक्षण कर विद्यालय में संचालित शिक्षण व्यवस्था और छात्र-छात्राओं को दी जा रही शिक्षा का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न कक्षाओं का भ्रमण कर विद्यार्थियों के शैक्षिक स्तर की जानकारी ली गई।
अधिकारियों ने बच्चों से संवाद करते हुए पाठ्यक्रम एवं विभिन्न विषयों से संबंधित प्रश्न पूछे और उनके ज्ञान का आकलन किया। शिक्षकों को निर्देशित किया गया कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण, रुचिकर एवं गतिविधि आधारित शिक्षा उपलब्ध कराई जाए और प्रत्येक बच्चे की शैक्षिक प्रगति पर विशेष ध्यान दिया जाए।
मूलभूत सुविधाओं का भी लिया जायजा
निरीक्षण के दौरान विद्यालय में साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति देखी गई। संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त एवं व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए गए।

कक्षा-कक्षों में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ ही कंप्यूटर कक्ष के सॉफ्टवेयर अपडेट कराने के निर्देश दिए गए, ताकि विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा का बेहतर लाभ मिल सके।
नियमित स्वास्थ्य परीक्षण पर जोर
विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बच्चों का समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराने और उनकी स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।
बच्चों के साथ खेला क्रिकेट
निरीक्षण के दौरान बच्चों के साथ क्रिकेट खेलकर उनका उत्साहवर्धन भी किया गया। खेल के माध्यम से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन और टीम भावना विकसित करने का संदेश दिया गया।
निरीक्षण का उद्देश्य विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर मूलभूत सुविधाएं और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करना रहा।


