HomeNEWSडीसीपी दक्षिण ने की जनसुनवाई, शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

डीसीपी दक्षिण ने की जनसुनवाई, शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

पुलिस कार्यालय में नागरिकों की समस्याएं सुनीं, अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश

  • अंकित बाजपेई

कानपुर नगर। 20 अगस्त 2026 को पुलिस उपायुक्त दक्षिण श्री दीपेन्द्र नाथ चौधरी द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई की गई। इस दौरान उपस्थित नागरिकों की शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

जनसुनवाई में प्राप्त जनसमस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दर्ज करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक शिकायत पर समयबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। पुलिस उपायुक्त ने शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी नहीं होने देने के निर्देश दिए।

उन्होंने पुलिसकर्मियों को यह भी निर्देशित किया कि शिकायतकर्ता को की गई कार्रवाई एवं समाधान के संबंध में अवगत कराया जाए, ताकि जनसुनवाई की प्रक्रिया प्रभावी और पारदर्शी बनी रहे।

जनसुनवाई में आने वाले प्रत्येक नागरिक के साथ सम्मानजनक व्यवहार करने, उनके बैठने की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने और उनकी समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुनने पर भी विशेष जोर दिया गया।

पुलिस उपायुक्त ने स्थानीय स्तर पर बार-बार सामने आने वाली समस्याओं की पहचान कर उनके स्थायी समाधान के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments