HomeNEWSयूपी स्टार्टअप नीति-2026 की पुस्तिका का विमोचन, स्टार्टअप मिशन पोर्टल का शुभारंभ

यूपी स्टार्टअप नीति-2026 की पुस्तिका का विमोचन, स्टार्टअप मिशन पोर्टल का शुभारंभ

सीएम योगी ने 107 स्टार्टअप्स को ₹3.42 करोड़ और 9 इनक्यूबेटर्स को ₹1.79 करोड़ की प्रोत्साहन राशि वितरित की

  • अनुराधा सिंह

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोकभवन, लखनऊ में आयोजित उत्तर प्रदेश स्टार्टअप नीति-2026 की पुस्तिका के विमोचन एवं उत्तर प्रदेश स्टार्टअप मिशन पोर्टल के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुए।

107 स्टार्टअप्स को मिला ₹3.42 करोड़ से अधिक का प्रोत्साहन

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश के स्टार्टअप इकोसिस्टम को नई ऊर्जा प्रदान करते हुए 107 स्टार्टअप्स को ₹3.42 करोड़ से अधिक की प्रोत्साहन राशि वितरित की। वहीं 9 इनक्यूबेटर्स को ₹1.79 करोड़ की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।

नए इनक्यूबेटर्स को मान्यता प्रमाण-पत्र

इस अवसर पर नए इनक्यूबेटर्स को मान्यता प्रमाण-पत्र तथा चयनित स्टार्टअप्स को प्रोत्साहन प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। सरकार की इस पहल का उद्देश्य प्रदेश में नवाचार, उद्यमिता और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देते हुए मजबूत स्टार्टअप इकोसिस्टम तैयार करना है।

उत्तर प्रदेश स्टार्टअप नीति-2026 और नए मिशन पोर्टल की शुरुआत को प्रदेश में युवा उद्यमियों एवं नवाचार आधारित व्यवसायों को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments