HomeNEWSफजलगंज पुलिस ने साइबर ठगी नेटवर्क से जुड़े तीन अभियुक्तों को किया...

फजलगंज पुलिस ने साइबर ठगी नेटवर्क से जुड़े तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

फर्जी बैंक खातों के जरिए साइबर ठगी की रकम का होता था लेनदेन, 23 बैंकों से जुड़े खातों की जांच जारी

  • हरिओम गुप्ता

कानपुर नगर। थाना फजलगंज पुलिस ने साइबर ठगी के नेटवर्क से जुड़े तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में कपिल वर्मा उर्फ सेंटी और अभय प्रताप सिंह प्रमुख रूप से शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, अभियुक्त लोगों को लालच देकर फर्जी एवं बेनामी सेविंग, करंट तथा मर्चेंट पेमेंट अकाउंट खुलवाते थे। इन बैंक खातों का इस्तेमाल साइबर ठगी से प्राप्त रकम के लेनदेन के लिए किया जाता था।

पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से ATM कार्ड, लैपटॉप, मोबाइल फोन, प्री-एक्टिवेटेड सिम कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए हैं। बरामद डिजिटल एवं दस्तावेजी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस मामले की जांच आगे बढ़ा रही है।

जांच के दौरान करीब 23 बैंकों में संचालित खातों के माध्यम से लेनदेन की जानकारी सामने आई है। पुलिस को कुछ बैंक अधिकारियों की संभावित मिलीभगत के संकेत भी मिले हैं, जिसकी गहनता से जांच की जा रही है।

प्रारंभिक जांच में अभियुक्तों के नेटवर्क के NCR, लखनऊ और दुबई से जुड़े होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बरामदगी और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्तों के खिलाफ प्रभावी विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही साइबर ठगी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य संदिग्धों की पहचान और उनकी भूमिका की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments